धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों, धोखाधड़ी एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार मनीष साहू (उम्र 27 वर्ष), निवासी भानपूरी (थाना गुरूर, जिला बालोद) ने थाना सिटी कोतवाली धमतरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
CG News: फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
CG: फर्जी दस्तावेजों के जरिए सीआईएसएफ में नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रार्थी के अनुसार, फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात रुद्री रोड स्थित एक होटल में शशि प्रभा साहू एवं अमित कुमार देवांगन से हुई थी। दोनों ने प्रार्थी को अपने झांसे में लेते हुए स्वयं को मंत्रालय में कार्यरत बताया और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पारिजात भवन (आवास) का आबंटन कराने का प्रलोभन दिया।

मिली जानकारी मुताबिक आरोपियों ने प्रार्थी को विश्वास में लेने के लिए बाकायदा मंत्रालय (महानदी भवन) ले जाकर बाहर खड़ा किया और भवन की कुल कीमत 14,12,000/- रुपये बताई। प्रार्थी से विभिन्न बैंक खातों, फोन-पे, गूगल-पे और नकद माध्यमों से किश्तों में कुल 9,08,000/- रुपये ऐंठ लिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा प्रार्थी से बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक के दो खाली हस्ताक्षरित चेक भी ले लिए गए। जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और उसने रकम वापस मांगी, तो केवल 2,98,999/- रुपये लौटाए गए तथा शेष बड़ी रकम हड़प ली गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
कोरबा जिले में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर दिनांक 20.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

शशि प्रभा साहू (पति प्रीतम साहू, उम्र 50 वर्ष) जंगल पारा, गांधी नगर, नगरी, जिला धमतरी, हाल मुकाम: कमल विहार कॉलोनी, रायपुर, ब्लॉक-ई, क्वार्टर नंबर 120, जिला रायपुर।

अमित कुमार देवांगन (पिता स्व. सुखराम देवांगन, उम्र 38 वर्ष) स्थाई पता: पारागांव, वार्ड क्रमांक 12, परमेश्वरी मंदिर के पीछे, भाठापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)।