Weather Update-मध्य प्रदेश में इस समय मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात, द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ओले गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

Weather Update-मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 2 अप्रैल को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी और पांढुर्णा में बारिश और ओले गिर सकते हैं। वहीं, रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और भिंड में तेज आंधी चलने की संभावना है

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, Weather Update-दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है

4 अप्रैल को सिवनी में ओले गिर सकते हैं, जबकि मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चलने की संभावना है

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास एक चक्रवात सक्रिय है, जिससे नमी युक्त हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इसके साथ ही, दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक द्रोणिका बनी हुई है, जिससे बारिश और आंधी का असर बढ़ गया है। गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है, जिससे ग्वालियर और चंबल संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मंगलवार को सीधी में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में रात का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और धार में दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.