कौशांबी /उत्तर प्रदेश के कौशांबी में लेखपाल का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लेखपाल एक व्यक्ति से 500 रुपए ले रहा है। इसके बाद लेखपाल उस नोट को अपनी कॉपी में छिपा लेता है।

यह कौशांबी के मंझनपुर तहसील का मामला है। दरअसल, यहां के लेखपाल अनुराग पटेल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेखपाल ने किसान से वरासत दर्ज करने के लिए 500 रुपए की रिश्वत ली। भेलखा गांव के एक किसान के मुताबिक,  उनके पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया था।

इसके बाद भाइयों के बीच बंटवारा हो गया। बंटवारे के बाद वह पैतृक संपत्ति को वरासत में दर्ज कराना चाहते थे। 

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैतृक संपत्ति को वरासत में दर्ज कराने के लिए उन्होंने हल्का के लेखपाल से संपर्क किया। लेखपाल ने धारा-80 की कार्यवाही के नाम पर किसान से पैसे मांगे। लेखपाल के पैसों की मांग को सुनकर किसान ने गरीबी का हवाला देते हुए ज्यादा पैसे देने मना कर दिया। इससे लेखपाल नाराज हो गया और कई महीनों तक किसान को तहसील के चक्कर लगवाए।

लेखपाल के रवैये से परेशान होकर किसान ने अपने एक साथी से मदद ली। उन्होंने लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि लेखपाल किसान से 500 रुपये का नोट लेकर अपनी कॉपी में छिपा लेता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अजेंद्र सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके साथ ही किसानों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार से जनता में नाराजगी बढ़ गई है। जनता ने लेखपाल के निलंबन की मांग की है।