salary of sanitation workers-उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. योगी सरकार ने सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ा दी है. पहले जहां सफाई कर्मियों को 14 हजार रुपए महीने मिलेत थे तो वहीं अब 16 हजार रुपए महीने मिलेंगे.

salary of sanitation workers-योगी सरकार के इस फैसले से सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल है. वह इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं. वहीं योगी सरकार ने महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर अपना योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है.

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

salary of sanitation workers-बता दें कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन अमृत स्नान के बाद महाकुंभ 2025 का समापन हो गया. आज यानि 27 फरवरी को महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराने वाले यूपी के सरकारी और संविदा कर्मियों का सम्मान किया. इस दौरान सीएम योगी ने सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया.

salary of sanitation workers-साथ ही महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर अतुलनीय योगदान देने के लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की. इसके साथ ही अप्रैल से न्यूनतम वेतन के रूप में 16 हजार रुपए देने की घोषणा की.

ये खबर भी पढ़ें…
salary of sanitation workers- सफाई कर्मियों की लगी लॉटरी, CM योगी ने बढ़ा दी सैलरी..स्वास्थ्य बीमा देने का भी ऐलान
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने खुले दिल से स्वागत किया और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया. सभी स्वच्छताकर्मियों ने कहा कि यह पूरे मेला के दौरान उनके द्वारा की गई अथक मेहनत का फल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मान बढ़ा है.

यूपी के सभी सफाई कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी एक अप्रैल से मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारियों को 500000 रुपए का स्वास्थ्य बीमा देने का भी ऐलान किया. उत्तर प्रदेश में संविदा पर काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को हर महीने 14 हजार रुपए सैलरी मिलती है. योगी सरकार ने वेतन में दो हजार रुपए की बढ़ोतरी की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है. हमने महाकुंभ में जान लगाकर मेहनत की. उसी का लाभ आज हमें मिला है. इसी तरह, नैनी तहसील से महाकुंभ में स्वच्छता कार्य के लिए आए एक स्वच्छता कर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹10000 बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं. महाकुंभ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया.

स्वच्छता कर्मी अमन ने बताया कि मेले में स्वच्छता को लेकर किए गए अच्छे कार्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहा है. इसीलिए उन्होंने हमें ₹10000 अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है. यह अच्छी पहल है. इससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा और हम मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे. एक अन्य स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने बताया कि महाकुंभ समापन के बाद मुख्यमंत्री हमारे बीच आए. यह देखकर हमें अच्छा लगा. उन्होंने हमारा सम्मान भी किया और हमारे साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया. यह अच्छी पहल है.