Dhanteras 2026 gold purity check/भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

खासतौर पर धनतेरस के दिन लोग सोने के गहने, सिक्के और बिस्किट खरीदना पसंद करते हैं। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। त्योहार नजदीक आते ही सर्राफा बाजार में खरीदारी बढ़ने लगती है।

Dhanteras 2026 gold purity check/ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो दुकान पर जाने से पहले उसकी शुद्धता जांचने का तरीका जरूर जान लें। सिर्फ गहने पर हॉलमार्क देखकर संतुष्ट होना काफी नहीं है। अब मोबाइल फोन की मदद से HUID कोड के जरिए गहने की जानकारी भी जांची जा सकती है।

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) हॉलमार्किंग व्यवस्था संचालित करता है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता या फाइननेस का आधिकारिक प्रमाण होता है। HUID व्यवस्था लागू होने के बाद हॉलमार्क वाले सोने के गहनों पर तीन प्रमुख निशान होते हैं—BIS का लोगो, कैरेट और फाइननेस में सोने की शुद्धता तथा छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक HUID कोड।

हालांकि, केवल निशान देखकर गहने की असलियत तय नहीं करनी चाहिए। HUID कोड को BIS के आधिकारिक ऐप पर जांचना भी जरूरी है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि कोड BIS के रिकॉर्ड में मौजूद है या नहीं और उससे जुड़ी जानकारी खरीदे जा रहे गहने से मेल खाती है या नहीं।

HUID यानी Hallmark Unique Identification एक छह अंकों का विशेष अल्फान्यूमेरिक कोड है। हर हॉलमार्क वाले गहने को अलग HUID नंबर दिया जाता है। यह कोड गहने की पहचान और उसकी हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी को ट्रेस करने में मदद करता है। BIS के अनुसार, ग्राहक इस कोड को BIS Care App के ‘Verify HUID’ फीचर के जरिए जांच सकते हैं।

Dhanteras 2026 gold purity check/ऐप पर कोड दर्ज करने के बाद गहने की शुद्धता, आभूषण का प्रकार, उसे हॉलमार्क कराने वाले ज्वेलर और हॉलमार्किंग सेंटर से संबंधित जानकारी देखी जा सकती है। ग्राहक को स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी का गहने से मिलान करना चाहिए।

धनतेरस पर गहना खरीदने से पहले HUID कोड की जांच के लिए ये आसान तरीके अपनाएं।

1. गहने पर देखें HUID कोड: सबसे पहले गहने पर BIS का लोगो, शुद्धता का निशान और छह अंकों का HUID कोड देखें। ज्वेलर से गहने को मैग्नीफाइंग ग्लास से दिखाने के लिए कह सकते हैं।

2. BIS Care App डाउनलोड करें: अपने एंड्रॉयड फोन में Google Play Store या आईफोन में Apple App Store से BIS का आधिकारिक BIS Care App डाउनलोड करें। यह ऐप मुफ्त उपलब्ध है।

3. Verify HUID विकल्प चुनें: ऐप खोलने के बाद ‘Verify HUID’ फीचर पर जाएं। गहने पर अंकित छह अंकों का कोड सावधानी से दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर आई जानकारी जांचें: कोड दर्ज करने के बाद ऐप पर उपलब्ध जानकारी देखें। इसमें गहने का प्रकार, शुद्धता, ज्वेलर और हॉलमार्किंग सेंटर से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।

5. गहने और बिल से करें मिलान: ऐप में दिखाई गई जानकारी का गहने से मिलान करें। गहने का प्रकार और शुद्धता अलग दिखाई दे या कोड रिकॉर्ड में न मिले, तो खरीदारी रोककर ज्वेलर से स्पष्टीकरण मांगें। केवल कोड का मिल जाना ही पर्याप्त नहीं है, उससे जुड़ी जानकारी का गहने से मेल खाना भी जरूरी है।

बिना हॉलमार्क वाले सोने की शुद्धता कैसे जांचें?

Dhanteras 2026 gold purity check/अगर आपके पास पुराने या बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहने हैं, तो उनकी शुद्धता जानने के लिए BIS से मान्यता प्राप्त Assaying and Hallmarking Centre (AHC) में जांच कराई जा सकती है। BIS के अनुसार, आम ग्राहक भी निर्धारित शुल्क देकर अपने गहने या सोने के नमूने की जांच करा सकते हैं। जांच के बाद केंद्र की ओर से रिपोर्ट दी जाती है, जिसमें सोने की शुद्धता की जानकारी होती है। मान्यता प्राप्त जांच केंद्रों की सूची BIS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

गहने का बिल लेना न भूलें

सोना खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल जरूर लें। BIS के अनुसार, बिल में गहने का विवरण, सोने का शुद्ध वजन, कैरेट और फाइननेस में शुद्धता तथा हॉलमार्किंग शुल्क जैसी जानकारी दर्ज होनी चाहिए। यदि गहने की शुद्धता पर बाद में कोई विवाद होता है, तो बिल और जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकते हैं।