CG News।बिलासपुर—छत्तीसगढ़ का बजट पिछली बार से बड़ा होगा। बजट में बिलासपुर समेत सम्पूर्ण प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। नगरीय निकाय मंत्री पुराने बिलासपुर जिले हैं। निश्चित रूप से जिले को बजट में इसका फायदा मिलेगा। बहुत जल्दी ही बजट सत्र के दौरान या सत्र के बाद बिलासपुर को निश्चित रूप से मंत्री पद मिलेगा।

यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कही। धरमलाल ने बताया कि मंत्री रेस में सभी लोग शामिल हैं। जिसको जिम्मेदारी मिलेगी वह जिम्मेदारी निभाएगा।  

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
बिलासपुर...मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजट का बड़ा होगा आकार

   निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम से उत्साहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दावा किया है कि जिला पंचायत बिलासपुर में भाजपा का प्रत्याशी ही अध्यक्ष बनेगा। उन्होने इस दौरान पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया। धरमलाल कौशिक ने कहा कि एक दिन बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो जाएगा। बजट पेश किया जाएगा। जैसे की चर्चा हुई है उसके अनुसार इस बार बजट का आकार पिछले बजट से बड़ा होगा। बजट में खासकर सिंचाई सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा पर जोर रहेगा। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ और विषय वस्तुओं को प्राथमिकता के साथ बजट में शामिल किया जाएगा। विकास कार्यों का समावेश होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजट में बिलासपुर को खास

आप बिलासपुर जिले से और प्रदेश के बड़े नेता हैं। इसका कितना फायदा बिलासपुर के लिए बजट में मिलता नजर आएगा। उन्होने कहा कि बिलासपुर को हर बार बजट में बहुत कुछ मिला है। सड़को का अच्छा निर्माण हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया गया है। नगरीय निकाय मंत्री भी पुराने बिलासपुर जिले से हैं। वर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री भी हैं। निश्चित रूप से इसका लाभ बिलासपुर को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
बिलासपुर...मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदिवासी होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हार का ठीकरा फोड़ रहे

एक सवाल के जवाब में धरमलाल कौशिक ने बताया कि कांग्रेस को हार स्वीकार करने की ताकत नहीं है। यही कारण है कि करारी हार के बाद कांग्रेस नेता एक दूसरे पर ठिकरा फोड़ रहे हैं। दरअसल जब जीत होती है तो सभी लोग धनी हो जाते हैं। जब हार की स्थिति आती है तो सब भागने लगते हैं। इस समय कांग्रेस की स्थिति ऐसी ही है।

बजट सत्र में मंत्रीमंडल में स्थान

लगातार चर्चा के बाद भी मंत्रीमंडल फेरबदल का मुद्दा टलता रहा। क्या अब मंत्रीमंडल फेरबदल की स्थिति बन रही है। सवाल पर धरमलाल ने कहा कि फेरबदल की बात नहीं है। मंत्रीमंडल में दो पद रिक्त है। मुझे लगता है कि बजट सत्र के दौरान सत्र के तत्काल बाद केन्द्रीय नेताओं को निर्णय लेना है कि किन्हें जवाबदारी दी जाए। जिन्हे दी जाएगी वह अपनी जवाबदारी निभाएंगे।

मंत्री रेस में सभी लोग शामिल

क्या बिलासपुर को मंत्रीमंडल में स्थान मिल रहा है…सवाल पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि निश्चित रूप से मिलना चाहिए। हम लोग अपेक्षा भी ऐसा ही करेंगे। क्या धरमलाल कौशिक मंत्री पद के रेस में हैं…सभी लोग रेस में रहते है…लेकिन जो पार्टी निर्णय करेगी..उसे सभी लोग स्वीकार करेंगे।