बिलासपुर/ नवा रायपुर… पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश में ग्रामीण सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़े 18 मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति के बाद जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में बिलासपुर परियोजना मंडल से जुड़े वरुण राजपूत को राज्य स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें रायपुर स्थित मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना प्रकोष्ठ में प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है।

वरुण राजपूत इससे पहले परियोजना मंडल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, बिलासपुर में अधीक्षण अभियंता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई पदस्थापना के साथ उनका कार्यक्षेत्र बिलासपुर के परियोजना मंडल से बढ़कर राज्य स्तर की ग्रामीण सड़क योजना से जुड़ गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना प्रकोष्ठ में उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन, परियोजनाओं की निगरानी और विभागीय समन्वय से जुड़ी जिम्मेदारी संभालनी होगी। बिलासपुर में ग्रामीण सड़क परियोजनाओं से जुड़े अनुभव के बाद रायपुर में मिली यह जिम्मेदारी इस फेरबदल में उनकी पदस्थापना को उल्लेखनीय बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए;  पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए; पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
बिलासपुर... पुरानी रंजिश में एक युवक को पहले सड़क पर घेरकर पीटा गया और फिर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि शासन का यह आदेश केवल एक अधिकारी की पदस्थापना तक सीमित नहीं है। 18 अधिकारियों के फेरबदल से ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कई प्रमुख मंडलों की कमान बदली है। इसका असर रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, कांकेर, जगदलपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय कामकाज पर पड़ेगा।

आदेश के अनुसार राम सागर, मुख्य अभियंता को मुख्य अभियंता, आरसीटीआरसी, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी दी गई है। गोविन्द नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता, सरगुजा मंडल अंबिकापुर को प्रभारी मुख्य अभियंता, ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
झोले में 20 नग, डिक्की में 20… शराब की खेप लेकर निकले दो अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़े
झोले में 20 नग, डिक्की में 20… शराब की खेप लेकर निकले दो अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर...अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित गुलेहरे, अधीक्षण अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर को प्रभारी मुख्य अभियंता, राज्य गुणवत्ता नियंत्रण, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण रायपुर की जिम्मेदारी मिली है। नवीन मेहता, अधीक्षण अभियंता, परियोजना मंडल क्रमांक-2 छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, सरगुजा को प्रभारी मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।

वरुण राजपूत को परियोजना मंडल बिलासपुर से हटाकर प्रभारी मुख्य अभियंता, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना प्रकोष्ठ, रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं बी.एस. पटेल को परियोजना मंडल छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
बिलासपुर... जिला कार्यालय में मंगलवार को लगा जनदर्शन सिर्फ आवेदनों की कतार नहीं था। यहां शहर और गांव की अलग-अलग तस्वीरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अजय एक्का को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल रायपुर से परियोजना मंडल छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायगढ़ भेजा गया है। सुनील नामदेव को परियोजना मंडल छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायगढ़ से परियोजना मंडल क्रमांक-2, कांकेर की जिम्मेदारी मिली है। द्वारिका प्रसाद अचार्य को परियोजना मंडल क्रमांक-2 कांकेर से परियोजना मंडल क्रमांक-1 जगदलपुर भेजा गया है।

मनोज चंद को परियोजना मंडल क्रमांक-1 जगदलपुर से परियोजना मंडल क्रमांक-1 सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सोहन चंद को परियोजना मंडल क्रमांक-1 सरगुजा से परियोजना मंडल क्रमांक-2 सरगुजा पदस्थ किया गया है।

अशोक कुमार देवांगन को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण मुख्यालय रायपुर से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल रायपुर की जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विनोद कुमार मिंज को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल बिलासपुर से परियोजना मंडल छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण बिलासपुर भेजा गया है।

पी. मोहन्तराव को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उत्तर मंडल जगदलपुर से परियोजना मंडल छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। जितेन्द्र देवांगन को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण मुख्यालय रायपुर से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सरगुजा मंडल अंबिकापुर भेजा गया है।

मंजू सिंह को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण मुख्यालय रायपुर से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडल बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है। अखिलेश्वर राठौर को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण मुख्यालय रायपुर से आरसीटीआरसी, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रीतिन मेहता को आरसीटीआरसी, नवा रायपुर अटल नगर से छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।

बिलासपुर से रायपुर तक बदली जिम्मेदारियां

फेरबदल में एक ओर राज्य स्तर पर कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर परियोजना मंडलों की कमान भी बदली गई है। वरुण राजपूत की बिलासपुर से रायपुर पदस्थापना इस बदलाव की प्रमुख कड़ियों में है, क्योंकि अब वे राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी ओर बिलासपुर परियोजना मंडल की जिम्मेदारी भी नए अधिकारी को मिलने से जिले में ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की विभागीय व्यवस्था में बदलाव आएगा।

शासन के आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण के संबंध में मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त है और आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।