बिलासपुर…अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी से देशी शराब ले जा रहे दो अपचारी बालकों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 नग देशी प्लेन शराब बरामद की। जब्त शराब की मात्रा 7.2 लीटर है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीएस 1029 भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और बीट भ्रमण के जरिए सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। इसी दौरान 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि दगौरी शराब भट्ठी से दो लोग भारी मात्रा में शराब लेकर स्कूटी से निकल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वरुण राजपूत, संभालेंगे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कमान; रायपुर से सरगुजा और बिलासपुर से जगदलपुर तक बदली जिम्मेदारियां
बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वरुण राजपूत, संभालेंगे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कमान; रायपुर से सरगुजा और बिलासपुर से जगदलपुर तक बदली जिम्मेदारियां
बिलासपुर/ नवा रायपुर... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश में ग्रामीण सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़े 18 मुख्य अभियंता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस की टीम ने उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी को रोककर जांच की गई। स्कूटी चला रहे अपचारी बालक और पीछे बैठे दूसरे अपचारी बालक के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक झोले की तलाशी लेने पर 20 नग देशी प्लेन शराब मिली। स्कूटी की डिक्की से भी 20 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 40 नग शराब जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
बिलासपुर... जिला कार्यालय में मंगलवार को लगा जनदर्शन सिर्फ आवेदनों की कतार नहीं था। यहां शहर और गांव की अलग-अलग तस्वीरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल तथा आरक्षक संतोष मरकाम और सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.