बिलासपुर… जिला कार्यालय में मंगलवार को लगा जनदर्शन सिर्फ आवेदनों की कतार नहीं था। यहां शहर और गांव की अलग-अलग तस्वीरें एक साथ सामने आईं। किसी ने निजी जमीन से ट्रांसफार्मर और बिजली के तार हटाने की गुहार लगाई तो किसी ने नाला कब्जामुक्त कराने की मांग रखी। कहीं स्कूल सफाई कर्मियों के मानदेय का सवाल था तो कहीं दो साल से चौकीदार के भुगतान का इंतजार। रतनपुर में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन सहयोग केंद्र की मांग भी कलेक्टर तक पहुंची।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल भी लोगों से मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वरुण राजपूत, संभालेंगे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कमान; रायपुर से सरगुजा और बिलासपुर से जगदलपुर तक बदली जिम्मेदारियां
बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वरुण राजपूत, संभालेंगे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कमान; रायपुर से सरगुजा और बिलासपुर से जगदलपुर तक बदली जिम्मेदारियां
बिलासपुर/ नवा रायपुर... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश में ग्रामीण सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़े 18 मुख्य अभियंता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर में पर्यटक बढ़े, सुविधा केंद्र की मांग उठी

रत्नदेव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति ने रतनपुर में पर्यटन सहयोग केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि तालाबों और मंदिरों की नगरी रतनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों को जरूरी जानकारी और सहयोग देने के लिए केंद्र उपयोगी साबित हो सकता है। समिति ने इसके संचालन में निःशुल्क सहयोग देने की पेशकश भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
झोले में 20 नग, डिक्की में 20… शराब की खेप लेकर निकले दो अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़े
झोले में 20 नग, डिक्की में 20… शराब की खेप लेकर निकले दो अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर...अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सफाई कर्मियों के मानदेय का इंतजार

छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने स्कूल सफाई कर्मियों के लंबित मानदेय का मुद्दा उठाया। जिला अध्यक्ष विद्यानंद निर्मलकर ने बताया कि समय पर भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर, तार हटाने की गुहार

बेलतरा निवासी राजकुमार जायसवाल की शिकायत कुछ अलग थी। उनका कहना है कि उनकी निजी भूमि पर सीएसपीडीसीएल ने ट्रांसफार्मर का खंभा लगा दिया है और विद्युत प्रवाहित तार भी जमीन से होकर गुजर रहे हैं। उन्होंने इसे हटाने की मांग कलेक्टर के सामने रखी।

नाला बंद, पानी की निकासी पर सवाल

ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच, सचिव और ग्रामीणों ने गुन्डी नाला में कथित अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि अशोक साहू ने नाले में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया है। उनका कहना है कि बस्ती का पानी इसी नाले से निकलता है और नाला बंद होने से जलनिकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने नाला कब्जामुक्त कराने की मांग की।

दो साल काम, भुगतान अब भी बाकी

तखतपुर के लिदरी निवासी शिवशंकर सप्रे ने कृष्ण कुंज गार्डन में चौकीदार के रूप में दो साल काम करने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने कलेक्टर से लंबित भुगतान दिलाने की मांग की।

टूटी नहर से खेत तक नहीं पहुंच रहा पानी

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लालपुर के ग्रामीणों ने चांपी जलाशय चपोरा से लालपुर तक जाने वाली नहर को पक्का कराने की मांग रखी। ग्रामीणों के मुताबिक नहर क्षतिग्रस्त होने से पानी गांव तक ठीक से नहीं पहुंच रहा और जगह-जगह टूटने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है।

कलेक्टर ने सभी आवेदकों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।