बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर का उद्घाटन
सूरजपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा से 12 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जिले में 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में जारी अंतिम वरिष्ठता सूची के क्रमांक 1 से 1820 तक के ऐसे शिक्षकों, जिन्होंने प्राथमिक स्तर के शिक्षक पद की पात्रता पूरी कर ली है, उनकी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए गोपनीय चरित्रावली सहित आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

पत्र में संबंधित शिक्षकों की पिछले पांच वर्षों की गोपनीय चरित्रावली यानी वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की प्रविष्टियां उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
रायपुर... महज पांच हजार रुपये की उधारी ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। रकम लौटाने के बहाने उसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही संबंधित दस्तावेजों को संलग्न कर पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार करने और इसे तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
एक आदेश और बदल गई प्रशासन की कमान, 23 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां; छह जिलों में नए चेहरे
नवा रायपुर... छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर तथा संबंधित सहायक शिक्षकों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।