जांजगीर।आपसी रंजिश के कारण अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षक की कार में लगा दी, इधर घटना के बाद शिक्षक थाना पहुंचा दी और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

बहरहाल अब पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी है। पुलिस के अनुसार नगर पंचायत पामगढ़ निवासी रामकुमार कश्यप ( 59 ) अपनी कार क्रमांक सीजी 10 व्ही 2060 को घर के बाहर खड़ी करते हैं। उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी।

वह कार को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी कर चुनाव ड्यूटी पर चले गए, इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार में आग लगा दी।

इधर चुनाव ड्यूटी करने के बाद वह मंगलवार को वह घर लौटे तो उनकी कार जली हालत में दिखी। उन्होंने आसपास में देखा तो गाड़ी के पास कुछ दूरी में 1 लीटर का बाटल मिला।

जिसमें पेट्रोल का गंध आ रहा था। साथ ही बॉटलके पास एक माचिस का डिब्बा भी मिला।

वारदात के बाद शिक्षक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।बहरहाल पुलिस ने मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है।