Education News।भाटापारा। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर प्राचार्यों की ऑनलाइन बैठक कलेक्टर दीपक सोनी ने ली।

उन्होंने बोर्ड परीक्षाकी तैयारी में लापरवाही बरतने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा और 6स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिलेका प्रदर्शन बेहतर करने के लिए कम समय में अधिक प्रयास जरूरी है। प्री-बोर्ड परीक्षा मेंकमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों की स्थिति सुधारनेके लिए अच्छे प्रदर्शन वाले स्कूलों को मेंटरबनाया जाएगा।

मेंटर स्कूल के शिक्षक कमजोरस्कूलों को सहयोग देंगे और छात्रों को मार्गदर्शनकरेंगे।

इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय औरेठी, खपराडीह, जांगड़ा,बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयभाटापारा और करमदा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड में एक या दो विषय में फेल छात्रोंपर विशेष ध्यान दें। रिमेडियल क्लास में उनकीशंकाओं का समाधान करें। प्राचार्यों के लिएयह कसौटी है कि उनके स्कूल में कितने छात्रअच्छे अंकों से पास हो रहे हैं और कितने फेल हो रहे हैं।

बेहतर परिणाम के लिए स्कूल स्तरपर रणनीति बनाएं। छात्रों को मोबाइल में चैट जीपीटी का उपयोग कर विषय की तैयारी मेंमदद दी जा सकती है।

बैठक में बताया गयाकि प्री-बोर्ड परीक्षा में सिमगा और भाटापारा विकासखंड के स्कूलों का प्रदर्शन औसत रहा,जबकि कसडोल और पलारी विकासखंड केस्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा।