रांची,। झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को राजधानी रांची के झिरी डंपिंग यार्ड में बन रहे गेल इंडिया लिमिटेड के बायो गैस प्लांट और लेगेसी वेस्ट बायोरेमेडिएशन परियोजना का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान बायो गैस प्लांट की कार्यप्रणाली, जैविक कचरे से गैस उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में केंद्रीय मंत्री अवगत हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
जून में गरजे राजनीतिक बादल, क्या जुलाई में होगी बारिश……? मानसून सत्र तक टल गया सरकार और संगठन में फेरबदल… ?
जून में गरजे राजनीतिक बादल, क्या जुलाई में होगी बारिश……? मानसून सत्र तक टल गया सरकार और संगठन में फेरबदल… ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। इस साल जून के महीने में बारिश की ज्यादातर भविष्यवाणियां फेल हो गईं। मौसम विभाग के अनुमान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने इस परियोजना से होने वाले पर्यावरण और स्वच्छ ऊर्जा संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की। झिरी डंपिंग यार्ड में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट के बायोरेमेडिएशन तकनीक से किए जा रहे वैज्ञानिक तकनीकी से कार्य का भी जायजा लिया।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों से परियोजना के तकनीकी और संचालन संबंधी पहलुओं पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Narottam mishra datia ticket-दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का पत्ता कटने से भाजपा में भारी बगावत, समर्थकों का चक्काजाम और पुलिस से झड़प; जानें टिकट कटने की इनसाइड स्टोरी
Narottam mishra datia ticket-दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का पत्ता कटने से भाजपा में भारी बगावत, समर्थकों का चक्काजाम और पुलिस से झड़प; जानें टिकट कटने की इनसाइड स्टोरी
Narottam mishra datia ticket/दतिया: मध्य प्रदेश और बिहार की दो हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे स्वच्छ, स्वस्थ और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। परियोजनाओं को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता और नवीनतम तकनीकों के अनुरूप पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके और शहर में वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और मजबूत हो।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त, पीएमसी टीम, गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी और मेसर्स गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जब पृथ्वीराज कपूर ने बिलासपुर में फैलाई थी अपनी झोली…ग्यारह साल पहले सुप्रसिद्ध रंग कर्मी स्व. मनीष दत्त  ने एक इंटरव्यू में साझा किए थे कई किस्से
जब पृथ्वीराज कपूर ने बिलासपुर में फैलाई थी अपनी झोली…ग्यारह साल पहले सुप्रसिद्ध रंग कर्मी स्व. मनीष दत्त ने एक इंटरव्यू में साझा किए थे कई किस्से
( रुद्र अवस्थी) थियेटर, रंगमंच और हिन्दी के जाने-माने कवियों की रचनाओँ को लयबद्ध करने में अपना जीवन समर्पित कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.