CG News -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर तैयार करने और अवैध पैसे के लेनदेन के आरोप में पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

पुलिस ने बीजेपी के जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर दोनों बीजेपी नेताओं को पार्टी के पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है.

गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA) करण कुमार देवांगन और कसडोल का RMA रवि सेन शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला रोहांसी स्वास्थ्य केंद्र से मोपरा स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरण से जुड़ा है. RMA करण देवांगन ने अपना तबादला कराने के लिए रवि सेन के माध्यम से बीजेपी नेताओं से संपर्क किया था.

आरोप है कि बीजेपी जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी ने 1 लाख रुपये लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अवस्थी के जाली हस्ताक्षर वाला फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करवाया और व्हाट्सऐप पर भेज दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब 17 अगस्त को ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची. दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के दौरान CMHO के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए.

इसके बाद खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत पर पलारी थाने में केस दर्ज किया गया. एसपी गौरव राय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पलारी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया.

CMHO डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि इस पूरे मामले की विभागीय जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच टीम का भी गठन कर दिया गया है.