अंबिकापुर…( पृथ्वी लाल केशरी )होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत करने वाली छात्राओं के लिए सीनियर छात्राओं ने आत्मीय स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, संस्कारों और पारिवारिक वातावरण से परिचित कराने की पहल नजर आई।

महाविद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम नवप्रवेशी छात्राओं के साथ सीनियर छात्राओं के संवाद और आत्मीय जुड़ाव का माध्यम बनता है। कार्यक्रम का उद्देश्य नई छात्राओं के मन से नए माहौल की झिझक दूर करना और उन्हें महाविद्यालय परिवार का हिस्सा होने का एहसास कराना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
मंजूरी बहुत हुई, अब जमीन पर काम दिखाइए; सचिव की दो टूक- विकास में सुस्ती नहीं चलेगी
मंजूरी बहुत हुई, अब जमीन पर काम दिखाइए; सचिव की दो टूक- विकास में सुस्ती नहीं चलेगी
बिलासपुर...गांवों के विकास की फाइलों में दर्ज आंकड़े अब काफी नहीं होंगे। स्वीकृत काम कब शुरू हुआ, कितनी प्रगति हुई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की वंदना के साथ हुई। इसके बाद गीत-संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे, वहीं विभिन्न संकायों से मिस फ्रेशर का चयन समारोह का खास आकर्षण रहा। खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ ने छात्राओं से जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और बेहतर मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन जीने की कला से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विजेता छात्राओं को प्राचार्य और उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो ने सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
20 अगस्त को फैसला, 22 को नियुक्ति आदेश; 111 युवा इंजीनियरों को मिली सरकारी नौकरी
20 अगस्त को फैसला, 22 को नियुक्ति आदेश; 111 युवा इंजीनियरों को मिली सरकारी नौकरी
बिलासपुर... लंबे इंतजार के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 युवा इंजीनियरों के लिए नौकरी का रास्ता साफ हो गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम तैयार किया था। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। प्राध्यापक ममता कश्यप, दिव्या सिंह, मोनिका दास और मनीषा बेक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ का संरक्षण मिला।

समारोह में उप-प्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो सहित विभिन्न संकायों के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। स्वागत समारोह ने नवप्रवेशी छात्राओं के लिए कॉलेज जीवन की पहली याद को उत्साह, अपनत्व और आत्मविश्वास से भर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बाघिन ने ली धर्मजीत की जान, जंगल की निगरानी पर उठे सवाल; मौत के बाद भी खतरा बरकरार
बाघिन ने ली धर्मजीत की जान, जंगल की निगरानी पर उठे सवाल; मौत के बाद भी खतरा बरकरार
बिलासपुर दिलीप तोलान बिलासपुर/ तखतपुर... (दिलीप तोलानी)..सोमवार की सुबह बांधा के जोगीपुर जंगल में अचानक चीख-पुकार मच गई। रोजमर्रा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.