बिलासपुर… लंबे इंतजार के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 युवा इंजीनियरों के लिए नौकरी का रास्ता साफ हो गया। खास बात यह रही कि उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरण का निराकरण होते ही विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में देर नहीं की। 20 अगस्त को न्यायालय से स्थगन का रास्ता साफ हुआ और 22 अगस्त को ही 111 उप अभियंताओं के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए।

नियुक्त होने वालों में 101 सिविल और 10 विद्युत एवं यांत्रिकी उप अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित इंजीनियरों की पदस्थापना भी तय कर दी है। अब चयनित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से कार्यभार संभालना होगा। तय समय में उपस्थित नहीं होने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा से नियुक्ति तक लंबा इंतजार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता सिविल के 118 और विद्युत एवं यांत्रिकी के 10 पदों पर भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम के बाद जुलाई 2025 में मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और पदस्थापना विकल्प के लिए काउंसलिंग भी पूरी हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उच्चतम न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। चयनित अभ्यर्थियों का इंतजार करीब एक साल तक खिंच गया। अंततः 20 अगस्त 2026 को न्यायालय में प्रकरण का निराकरण हुआ और विभाग ने दो दिन के भीतर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

111 इंजीनियर, विभाग को सहारा

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने एक साथ बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति को विभाग के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि युवा इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता और ऊर्जा का लाभ विभागीय कामकाज में मिलेगा। खासकर जल जीवन मिशन से जुड़े कामों में तकनीकी मानव संसाधन बढ़ने से कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से जुड़ी योजनाओं के कामों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी अमले की भूमिका महत्वपूर्ण है। नई नियुक्तियों से विभाग को जमीनी स्तर पर अतिरिक्त तकनीकी क्षमता मिलेगी।

15 दिन में ज्वाइनिंग, दस्तावेज जरूरी

नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को पदस्थापना कार्यालय में शैक्षणिक योग्यता, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्षम मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र समेत आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

तकनीकी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र के साथ दसवीं की अंकसूची, जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो, अथवा मूल जन्म प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।