बिलासपुर। गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पूरब को समर्पित चार दिवसीय नि:शुल्क विशाल मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर छत्तीसगढ मे  24  से 27 अगस्त तक होने वाले महाकुंभ मेडिकल हेल्थ चेक अप कैम्प का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद बिलासपुर के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह बाडला जी ने अरदास किया । इस नि:शुल्क विशाल मेगा मेडिकल चेक अप कैम्प मे भारत वर्ष मे आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी के जनक देश इस विषय पर क्रांति लाने वाले सुप्रसिद्ध डाक्टर मनोज शर्मा (कोटा राजस्थान वाले) के नेतृत्व मे देश भर के सुप्रसिद्ध न्यूरोथेरेपिस्ट विशेषज्ञ की 60 सदस्य की टीम विशेष रुप से इस नि:शुल्क कैम्प मे अपनी सेवाए देने पहुंचे ।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस न्यूरोथेरेपी कैम्प मे कोटा राजस्थान के सुप्रसिद्ध मनोज शर्मा  की टीम मे पंजाब ,ग्वालियर, चेन्नई ,आगरा ,हिसार, गुज्जर ,दिल्ली ,फिरोजपुर ,गोवा ,नागपुर, मुम्बई, पुणे, कोलकात्ता ,बरेली, जबलपुर ,बिलासपुर, रायपुर, भिलाई एवम देश के अन्य क्षेत्र के निपुण एवम ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ की टीम आई है। जोकि बिलासपुर शहर एवम अंचल के सभी लोगो का नसो से संबंधित सभी रोगो का उपचार पूर्णत: नि:शुल्क किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

विशाल हेल्थ चेक अप कैम्प मे आयोजन समिति द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए जारी नंबर पर कार्यक्रम आरम्भ होने से पूर्व ही लगभग 7386 लोगो ने अग्रिम रजिस्ट्रेशन करा लिए थे । जिसमे बिलासपुर आसपास अंचल के अलावा अन्य राज्य उडिसा, महाराष्ट्र ,झारखंड, बिहार ,मध्य प्रदेश के भी अनेक लोग रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम का लाभ लेने पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अन्य राज्य एवम बिलासपुर शहर के बाहर से आये मरीजो के लिए गुरूसिंघ सभा दयालबंद द्वारा लंगर चाय बिस्कुट एव आवास की ब्यवस्था की गई । बाहर से आए मरीज और उनके परिवार के लोग पंजाबी समाज की इस नि:शुल्क मेडिकल चेक अप कैम्प के साथ खुले लंगर एवम की ब्यवस्था की तारीफ करते हुए नजर आए।

कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर ने बताया कि इस कैम्प के लिए कार्यक्रम के प्रथम दिन घनघोर बारिश के बावजूद भी अग्रिम रजिस्ट्रेशन के साथ 1584 लोगो के रजिस्ट्रेशन आए और सभी पहुंचे हुए मरीज का इलाज किया गया। विशेष रुप से स्लीप डिश्क साइटिका कमर दर्द जोडो का दर्द घूटने का दर्द अवेस्कूलर नेक्रोसिस फ्रोजन शोल्डर माइग्रेन नसो का दर्द पेरालिसिस आदि संबंधित अनेको रोगो का उपचार के लिए विशेष अधिक रजिस्ट्रेशन आए है।

हेल्थ चेक अप कैम्प के प्रमुख संयोजक एवम बिलासपुर की प्रसिद्ध न्यूरोथेरेपिस्ट डा सुष्मिता गुंबर ने अपनी टीम के साथ सतत निगरानी रखकर प्रत्येक मरीज को सही इलाज मिले इसका पुरा ध्यान रखती हुई नजर आई ।

रजिस्ट्रेशन होने से लेकर बी पी शुगर चेक अप कराकर थेरेपी स्थान पहुंचने मे किसी को असुविधा न हो इसके लिए साहू समाज की हेमलता साहू एवम ब्राह्मण समाज के अमन शुक्ला  ने पूरे समय अपनी नि:स्वार्थ सेवाए देते हुए आश्वासन दिया कि वे चारो दिन पुरे कैम्प मे अपनी सेवाए देंगे पंजाबी समाज ने उनको साधुवाद दिया।

कार्यक्रम मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर की पुरी टीम के साथ सुखमनी सर्कल, पंजाबी युवा समिति, आदर्श पंजाबी महिला संस्था ,स्त्री सत्संग की टीम ,अकाल पूरख की फौज ,पंजाबी सेवा समिति ,अग्रवाल समाज, बाल्मिकी समाज ,बोहरा समाज एवम अन्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग मार्ग दर्शन और सहयोग कर रहा ।

यह जानकारी कार्यक्रम चेयरमैन डा चरनजीत सिंह गंभीर द्वारा दी गई।