यूजीसी नेट दिसंबर 2025/नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2025 सत्र के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए आखिरकार खुशखबरी आ गई है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिससे इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) या पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं, वे 7 अक्टूबर 2025 से लेकर 7 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा देश भर के कई केंद्रों पर 85 विभिन्न विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जैसा कि आधिकारिक सूचना में बताया गया है।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और योग्यता मानदंडों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जबकि जेआरएफ के लिए, उम्मीदवारों को यूजीसी द्वारा निर्धारित विशिष्ट आयु मानदंडों को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को विषयवार पात्रता और अंकों की आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना की जांच करने की सलाह दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क:UGC NET Dec 2025: How to Apply?

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 7 नवंबर 2025 तक चलेंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों को 10 से 12 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर मिलेगा, जब करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। हालांकि, एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है और जल्द ही इनकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,150 रुपए का भुगतान करना होगा। जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर को यूजीसी नेट आवेदन शुल्क के रूप में 325 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन:UGC NET Dec 2025

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

  2. होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन में “Registration for UGC-NET DEC 2025 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद, “Registration for UGC-NET DEC 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  4. “New Registration” पर क्लिक करके अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और लॉग इन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

  5. प्राप्त क्रेडेंशियल की सहायता से लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।

  6. सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें और अपनी सही जानकारी दर्ज करें।

  7. इसके बाद, निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर लें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें।