बिलासपुर.. किसी का बारिश में घर ढह गया, तो किसी गांव के स्कूल में अंग्रेजी का शिक्षक नहीं है। कहीं मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय की जरूरत है। अपनी-अपनी जरूरत और परेशानी लेकर मंगलवार को शहर और गांवों से लोग कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम उसलापुर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी प्रमोद कुमार टंडन ने बताया कि भारी बारिश में उनका कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन से सहायता राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी से पहुंचे शाला विकास समिति के सदस्य जोहन वस्त्रकार ने गांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि स्कूल में अंग्रेजी विषय का पद खाली है और विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए शिक्षक की जरूरत है। उन्होंने जल्द शिक्षक की व्यवस्था की मांग की।

वहीं ग्राम पंचायत कड़ार के सरपंच ब्रजेश दुबे ने मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग रखी। उनका कहना था कि इसके लिए जरूरी दस्तावेज और पंचायत की सहमति पहले ही तैयार है। उन्होंने निर्माण की स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सिर्फ आवेदन नहीं, सीधे जिम्मेदारी भी तय

कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले लोगों की समस्याओं का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण किया जाए। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.