रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)…जिस घटना को पुलिस अब तक सड़क हादसा मानकर चल रही थी, उसके पीछे पति की सुनियोजित हत्या की साजिश निकली। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसे अंजाम देने के लिए पिकअप चालक को एक लाख रुपये की सुपारी दी। तय योजना के मुताबिक पिकअप से बाइक सवार पति को जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक साल बाद मृतक की मां ने बहू के प्रेम संबंधों का राज पुलिस के सामने खोला तो जांच की दिशा बदली और कथित हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई।

मामला झारखंड के चिनियां थाना क्षेत्र का है। मृतक श्रीकांत रवि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का रहने वाला था। करीब 13 साल पहले उसकी शादी झारखंड के देवीगंज निवासी मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, मनीषा का संबंध मोहम्मद हसन से था। हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर रहा था। इसी दौरान मनीषा और हसन के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अफेयर सामने आया तो.. पति-पत्नी में विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि श्रीकांत को पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद घर में पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पुलिस का दावा है कि मनीषा और मोहम्मद हसन साथ रहना चाहते थे और इसके लिए श्रीकांत को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 रास्ते में पिकअप से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन मनीषा ने फोन कर श्रीकांत को चिनियां बुलाया था। श्रीकांत बाइक से चिनियां के लिए निकला। इसी दौरान बरवाहा मोड़ के पास एक पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। उस समय पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच आगे बढ़ाई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अफेयर की जानकारी दी, बदली जांच की दिशा

श्रीकांत की मां शांति देवी को घटना को लेकर संदेह था। उन्होंने पुलिस को मनीषा के प्रेम संबंध और परिवार में चल रहे विवाद की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से पड़ताल शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो कथित तौर पर हादसे के पीछे हत्या की साजिश सामने आई।

ऑनलाइन दिए एक लाख , चालक बना मोहरा

पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत की हत्या के लिए पिकअप चालक को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। रकम ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने की बात जांच में सामने आई है। आरोप है कि तय योजना के तहत पिकअप से श्रीकांत की बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी गई, ताकि पूरी घटना सड़क हादसे जैसी लगे।

झारखंड के रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने जांच के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी मनीषा, पिकअप चालक हसन अंसारी और हादसे के वक्त पिकअप में सवार परवेज अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।