बिलासपुर…. रक्षाबंधन की रात कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी। कोतवाली और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और जांच में जिन अन्य लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई होगी।

रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान शहर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस कप्तान और कलेक्टर स्वयं मैदान में उतरे और अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कराया। इसके बाद पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों की पहचान और धरपकड़ तेज कर दी। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनकी भूमिका की जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात शुरू धरपकड़, कार्रवाई लगातार जारी

स्थिति नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच तेज की। बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच के आधार पर अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की नजर उन लोगों पर भी है जो घटना के बाद फरार हैं। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोतवाली में आठ, सिरगिट्टी में तीन गिरफ्तार

कोतवाली थाने के अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार आठ आरोपियों में मौला बक्स उर्फ जुल्लू, शेख अजहरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाइक, रेहान अली उर्फ ईरानी और मो. जुनेद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से पुलिस ने राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिक्कू और छत्रपाल साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन गिरफ्तारियों के अलावा भी घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

कप्तान का दो-टूक—शांति से खिलवाड़ नहीं

पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया  कि बिलासपुर की अमन-शांति और कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषी कहीं भी छुपा हो, पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।