बिलासपुर…मामूली विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट करते हुए युवक पर धारदार चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई और अगले ही दिन तीनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार के पास एक व्यक्ति को चाकू लगा है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां बापूनगर निवासी राकेश करिहारे घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के पुत्र राज करिहारे की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच और पतासाजी के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल नवल उर्फ अरूण यादव पिता स्वर्गीय श्याम यादव, निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, सौरभ उर्फ नंगू परिहार पिता राजेश परिहार, निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर और राहुल चौहान पिता स्वर्गीय राजेश चौहान, निवासी बापूनगर तोरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक नग चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 296, 351(3), 115(2), 181/1, 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई धरपकड़

इस मामले में तोरवा पुलिस की त्वरित सक्रियता खास तौर पर सामने आई। चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसके साथ ही आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। वारदात के अगले ही दिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की। फरार आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस टीम जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.