बिलासपुर… प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और इलाज के लिए मरीजों के इंतजार की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से तत्काल जांच कर रिपोर्ट मांगी है। कलेक्टर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है।

31 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और उपचार के लिए मरीजों को इंतजार करने की खबर प्रमुखता से सामने आई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जवाब-तलब किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को निर्धारित समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में ड्यूटी से अनुपस्थिति या मरीजों के उपचार में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 रिपोर्ट पर नजर, दोषियों पर कार्रवाई 

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जांच में यदि चिकित्सकों या स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही अथवा किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। कलेक्टर के इस रुख से स्वास्थ्य संस्थानों में ड्यूटी और मरीजों की सेवा को लेकर जिम्मेदारी तय होने के संकेत साफ हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.