बिलासपुर.. मेण्ड्रा हत्याकांड में दोषी ठहराई गई पंचायत सचिव मालती लोनिया की अब सरकारी नौकरी भी चली गई है। जिला पंचायत ने उन्हें पंचायत सचिव के पद से बर्खास्त कर दिया है। अदालत से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद लंबे समय से निलंबित चल रहीं मालती लोनिया के खिलाफ जिला पंचायत ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

मालती लोनिया जनपद पंचायत तखतपुर में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थीं। वर्ष 2015 में मेण्ड्रा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। तब से उनकी सेवा पर निलंबन की कार्रवाई चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद

हत्याकांड की सुनवाई के दौरान अदालत ने मालती लोनिया को दोषी ठहराया। उन्हें आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अदालत के इस फैसले के बाद पंचायत विभाग में उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय तक मामला लंबित रहने के बाद जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति ने 30 जुलाई 2026 को इस प्रकरण पर विचार किया। समिति ने मालती लोनिया की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।

अब भविष्य में भी सरकारी नौकरी नहीं

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बर्खास्तगी के साथ मालती लोनिया के लिए सरकारी सेवा का रास्ता भी बंद हो गया है। आदेश में उन्हें भविष्य में नियोजन के लिए भी अनर्ह माना गया है। इस तरह वर्ष 2015 से चल रहा निलंबन अब सेवा समाप्ति पर जाकर खत्म हुआ।

मेण्ड्रा हत्याकांड में अदालत की सजा के बाद जिला पंचायत की इस कार्रवाई को पंचायत विभाग में लंबे समय से लंबित मामले के निर्णायक पटाक्षेप के रूप में देखा जा रहा है।