cg news-रायपुर।छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखकर टेट से शिक्षकों को किसी भी प्रकार की छूट ना देने की बात कही है। एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की याद मंत्री को दिलाते हुए कहा है, अगर ऐसा हुआ तो सीधेतौर पर शीर्ष अदालत के आदेश की अवहेलना होगी। शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए टेट की परीक्षा ली जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष किष्टोफर पॉल ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखकर कहा है, संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रशिक्षित एवं योग्यताधारी शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक नियमित अध्यापन हेतु शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इसके विपरीत, प्रदेश में नई भर्तियों एवं योग्य शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में भारी विलंब देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt Decision- 24 साल बाद भी बरकरार रही रिश्वतखोर की सजा, मौत के बाद पत्नी लड़ती रही केस पर नहीं मिली राहत
CG Highcourt Decision- 24 साल बाद भी बरकरार रही रिश्वतखोर की सजा, मौत के बाद पत्नी लड़ती रही केस पर नहीं मिली राहत
CG Highcourt Decision/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट करते हुए 24 साल पुराने एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE), केंद्र सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए जा चुके हैं कि शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

प्रदेश के बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं (TET) से किसी भी प्रकार की छूट दिया जाना अनुचित प्रतीत होता है। TET अनिवार्य करने से केवल योग्य एवं पात्र शिक्षक ही पदोन्नत होकर उच्च कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना TET उत्तीर्ण शिक्षकों को पदोन्नति देने संबंधी विचार या वक्तव्य नियमों एवं न्यायालयीन आदेशों के विपरीत हैं, जिससे भविष्य में विधिक जटिलताएं उत्पन्न होंगी और पदोन्नति प्रक्रिया पुनः अधर में अटक सकती है। TET उत्तीर्ण की अनिवार्यता के नियम को समाप्त या शिथिल किए बिना, सभी पात्र एवं योग्य शिक्षकों की तत्काल पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए। प्रदेश के स्कूलों में व्याप्त शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण नीति के तहत शीघ्र कदम उठाए जाएं।

cg news-छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने TET को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

ये खबर भी पढ़ें…
कही-सुनी : कौन होगा छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ?
कही-सुनी : कौन होगा छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ?
रवि भोई/चर्चा है कि अस्वस्थ चल रहे छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की जगह किसी नए नेता को कमान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.