बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…जिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम के पहुंचने से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। दो वाहनों में पहुंची ईडी की टीम सीधे सर्किट हाउस गई, जहां अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम मंगलवार को बलरामपुर पहुंची और सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ की। टीम ने उनसे किन मुद्दों पर जानकारी ली और पूछताछ कितनी देर चली, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि ईडी की टीम की मौजूदगी और अपर कलेक्टर से पूछताछ की खबर फैलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे बोरघारिया

चेतन बोरघारिया का नाम पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से भी जुड़ा रहा है। वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईडी रह चुके हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में ईडी की पूछताछ के बाद उनके पुराने प्रशासनिक कार्यकाल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किस मामले में पूछताछ, तस्वीर साफ नहीं

ईडी की टीम ने बोरघारिया से किस मामले को लेकर पूछताछ की, इसकी तस्वीर फिलहाल साफ नहीं है। एजेंसी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पूछताछ का कारण और इसके पीछे का पूरा मामला ईडी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल बलरामपुर में ईडी की मौजूदगी ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सर्किट हाउस में हुई पूछताछ को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं।