बिलासपुर…रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले… कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों की कड़ियां जब पुलिस ने जोड़नी शुरू कीं तो एक ही गैंग तक पहुंच गईं। 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर की रात हुई वारदातों में घरों को निशाना बनाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, बाइक, मोबाइल और नकदी समेत 4 लाख 81 हजार 488 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

कोनी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई इन चोरियों में आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के ताले तोड़ते और भीतर घुसकर कीमती सामान समेट लेते थे। तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज और दूसरे तकनीकी सुरागों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस एक विधि से संघर्षरत बालक तक पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में बालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घुटकू निवासी राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने बालक के साथ मिलकर तीनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 6,700 रुपये नकद बरामद किए। चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का एक सब्बल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बरामद पूरे मशरूके की कीमत 4,81,488 रुपये बताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता की टीम ने की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.