नागपुर…केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार सुबह 8:46 बजे, नागपुर पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात कॉलर ने गडकरी के वर्धा रोड स्थित ‘एनरिको हाइट्स’ आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी।

सूचना मिलते ही प्रतापनगर पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की टीमों ने आसपास के इलाके को भी घेराबंदी कर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसीपी जोन-1 ऋषिकेश रेड्डी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी सर्विलांस के जरिए उसकी पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

धमकी को देखते हुए गडकरी की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। गौरतलब है कि इस समय केंद्रीय मंत्री नागपुर में ही मौजूद हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब देशभर में वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली बार नहीं है जब किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को धमकी दी गई हो। इससे पहले भी 13 जुलाई को चिराग पासवान और 26 जुलाई को मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन को लेकर इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक सभी घटनाओं में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, परंतु ऐसी घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता की परीक्षा जरूर ले रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.