Big newsChhattisgarh

महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले खुद अपमान कर रहे” — पूर्व महापौर का तीखा वार बृहस्पति सिंह पर तीखा हमला 

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)…कांग्रेस के भीतर एक बयान ने फिर से हलचल मचा दी है। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7 के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के विवादित बयान ने पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया है। सरगुजा संभाग के अधिकांश पदाधिकारी प्रेस वार्ता और लिखित शिकायतों के जरिये उनके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।

रामानुजगंज की धरती पर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अंबिकापुर नगर निगम के पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार तिर्की, जो रामानुजगंज से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी भी हैं, ने बृहस्पति सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

डॉ. तिर्की ने कहा वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने हमें टिकट दिया था, तब बृहस्पति सिंह ने संगठन से दूरी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के साथ सौदेबाजी की और उनके पक्ष में प्रचार किया। यह आचरण निंदनीय और अनुशासनहीन है।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व विधायक का हालिया बयान कांग्रेस की महिला नेतृत्व के प्रति अपमानजनक है। खड़गे जी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में काम कर रहीं प्रदेश सह प्रभारी जरिता लेतफलांग पर आरोप लगाना यह दर्शाता है कि उनके अंदर महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना नहीं है,” — डॉ. तिर्की ने कहा।

पूर्व महापौर ने आगे आरोप लगाया कि विधायक रहते हुए बृहस्पति सिंह ने संगठन से कोई तालमेल नहीं रखा और व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने बंगाली बसाहट की भूमि कब्जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने पहले ही बृहस्पति सिंह को निष्कासित कर दिया है।

इस मौके पर जिला महामंत्री अजय कुमार गुप्ता, मोहन सिंह, प्रमोद गोस्वामी, मनोज दुबे, व्यासमुनि यादव, अशोक गोंड और नीरज गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant