IPL 2025: आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 23 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में धोनी की बिजली जैसी तेज स्टंपिंग चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई। 43 साल के धोनी ने महज 0.12 सेकेंड में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट कर दिया, जिससे पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

धोनी के स्पीड का नहीं मिला जवाब
IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर ऐसे ही नहीं कहा जाता। उनकी स्टंपिंग की रफ्तार इतनी तेज होती है कि बल्लेबाज को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। यही गलती मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दी।

IPL 2025: मैच के 11वें ओवर में मुंबई के स्कोर को तेज करने के लिए सूर्यकुमार यादव ने नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। वह क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद को सही से नहीं पढ़ पाए और चूक गए।

इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। धोनी ने पलक झपकते ही स्टंप्स उड़ा दिए और सूर्यकुमार को पवेलियन लौटना पड़ा।

मुंबई के बल्लेबाज चेपॉक में हुए फेल
चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाजों के आगे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पूरी तरह से नाकाम रहे। CSK की धीमी पिच पर मुंबई ने 20 ओवर में सिर्फ 155 रन बनाए।नूर अहमद की फिरकी का कहर इस मुकाबले में देखने को मिला। 10 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस युवा स्पिनर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही नहीं, बल्कि तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।