बिलासपुर…जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव शनिवार को जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक सुबह 11.30 बजे मंथन सभा कक्ष में होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, विकास और निर्माण कार्यों की स्थिति, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा होगी। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की मौजूदा स्थिति, उपलब्धियों और लंबित मामलों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक के लिए अद्यतन जानकारी और जरूरी अभिलेख तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रगति की जानकारी के साथ बैठक में समय पर उपस्थित रहने कहा गया है।

समीक्षा बैठक में योजनाओं की मौजूदा स्थिति के साथ उन मामलों पर भी चर्चा होगी, जिनमें काम की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है या जिनके निराकरण के लिए विभागीय स्तर पर निर्णय की जरूरत है।