बिलासपुर…मदनपुर बस स्टैंड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में रतनपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को सूचना मिली कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक युवक धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान विकास दुबे, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे तथा आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे की भूमिका रही।