बिलासपुर… अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम और बीट आरक्षकों ने चिन्हित स्थानों पर निगरानी बढ़ाई है। इसी दौरान अड्डेबाजी और नशाखोरी में शामिल लोगों की गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने त्रिलोक कौशिक उर्फ सोनू कौशिक, बुद्धेश्वर धुरी उर्फ कमल, रंजीत रात्रे , प्रदीप धुरी, अमरजीत यादव, अमित यादवऔर अंकित यादव को पकड़ा। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के ऐसे स्थानों पर निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी है, जहां अड्डेबाजी, नशाखोरी या सार्वजनिक शांति भंग करने की शिकायतें सामने आती हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर जमघट लगाने और अशांति फैलाने वालों पर दबाव बढ़ा है।

सिरगिट्टी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियां चल रही हों तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों की भूमिका रही।