बिलासपुर। ग्राम जोंकी में जुआ खेलने की सूचना पर सकरी पुलिस ने छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्तियां और जुआरियों के कब्जे से रुपये जब्त किए हैं। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम जोंकी में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे 10 लोग मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की 52 पत्तियां और नकदी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश केंवट , सरोज कुमार डोम , नितिन पटेल , शशिकांत पटेल , सरजू पटेल, जितेंद्र कौशिक, आनंद पटेल , आकाश रजक, श्रवण कुमार केंवट  और रामायण पटेल शामिल हैं। इनमें अधिकांश बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि सरजू पटेल मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला का निवासी है।

कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे और पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।