रायपुर। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को सायबर  पुलिस ने धर-दबोचा है। दोनों आरोपियों ने रायपुर की एक महिला को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख चूना लगाए थे। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को यूपी में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न 11 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। बता दें कि यह कार्रवाई आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना रायपुर के द्वारा की गई है।

केश 1:  शिकायतकर्ता सुशांत पनका द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर थाना राखी में धारा 319(2), 336(3) बीएनएस, 66(सी) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर द्वारा की जा रही थी।

जाँच क्रम में फेसबुक, गूगल व मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी अर्जुन कुमार जाटव निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी में संलिप्त था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से और भी स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के फर्जी फेसबुक आईडी के साक्ष्य मिले है। इस पर भी पुलिस द्वारा जाँच कार्रवाई की जाएगी।

केश 2 पीड़ित रश्मि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 88 लाख की धोखाधड़ी की रेंज साइबर थाना रायपुर में सूचना दी थी। रिपोर्ट पर धारा 318(4), 3(5), 238, 111 बी एन एस, 66(D) आई टी एक्ट, पंजीकृत कर जाँच में लिया गया। साथ ही बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की गई।

आरोपी प्रवीण कुमार दीक्षित निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश अपने अन्य साथी के साथ मिलकर दीक्षित एजेंसी नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। आरोपियों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 11 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1 अर्जुन कुमार जाटव पिता मुन्नू कुमार उम्र 23 वर्ष पता ग्राम पारा तहसील मौदहा हमीरपुर उत्तरप्रदेश

2 प्रवीण दीक्षित पिता विद्याभूषण दीक्षित उम्र 46 वर्ष पता पांडु नगर हंसनगर कानपुर उत्तरप्रदेश