Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सबको शनिवार का इंतजार है, जब नतीजे सामने आएंगे।

रायपुर जिला प्रशासन ने सेजबहार में स्ट्रांग रूम बनाया है, जहां शनिवार सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस केंद्र पर रायपुर जिला अंतर्गत नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतगणना की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए रायपुर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने बताया कि रायपुर के नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत सभी की मतगणना शनिवार को ही होनी है। रायपुर नगर निगम को लेकर सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां सभी 70 वार्ड की मतगणना होगी। अलग-अलग जोन के हिसाब से इसे बांटा गया है। ऐसे में 10 जोन पर अलग-अलग गिनती होगी।

प्रत्येक जोन में 7 वार्ड की काउंटिंग होगी। इसमें 104 टेबल रहेंगे। इसके साथ ही 10 ईटीवीएस होंगे। इस प्रकार कुल 114 टेबल होंगे, जिसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी 10 जोन के लिए अलग-अलग एंट्री रहेगी। काउंटिंग एजेंटों के लिए अलग एंट्री की व्यवस्था की गई है। हमारी कोशिश शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने की है।

छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय क्षेत्रों में ओवरऑल 72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा कम वोट किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर नगर निगम में 44.4 प्रतिशत, दुर्ग नगर निगम में 63.78 प्रतिशत, राजनांदगांव नगर निगम में 75.82 फीसदी, बिलासपुर में 55 फीसदी, अंबिकापुर में 63.10 प्रतिशत, चिरमिरी में 66.82 प्रतिशत, जगदलपुर में 57.52 प्रतिशत, रायगढ़ में 70.91 फीसदी, कोरबा में 51.66 फीसदी और धमतरी जिले में 77.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।