Gold Rates/शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद बुधवार को बाजार ने ऐसी करवट ली कि खरीदारों के होश उड़ गए। सोने और चांदी के भाव में अचानक बड़ी उछाल दर्ज की गई है।

सर्राफा बाजार में जहां चांदी की चमक 6400 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी धातुओं ने जबरदस्त तेजी दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Gold Rates/बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत तक सोने और चांदी ने जोरदार वापसी की। एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमत 1400 रुपये की छलांग लगाकर 1,24,046 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, वायदा बाजार में चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई और 4100 रुपये की तेजी के साथ 1,58,679 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई। खास बात यह रही कि कीमतों में यह तूफानी तेजी बाजार बंद होने से ठीक पहले देखने को मिली, जिसने निवेशकों और ज्वैलर्स दोनों को चौंका दिया।

Gold Rates/इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक हाजिर बाजार में यह तेजी और भी ज्यादा रही। मंगलवार के मुकाबले बुधवार शाम तक चांदी की कीमतों में 6400 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,58,120 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोने की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1700 रुपये चढ़कर 1,23,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुद्धता के आधार पर अन्य श्रेणियों में भी दाम बढ़े हैं। 23 कैरेट सोने का भाव 1,23,388 रुपये और ज्वैलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,478 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,913 रुपये रही।

इस तेजी के बावजूद अगर हम पिछले महीने के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो कीमतें अभी भी अपने उच्चतम स्तर से नीचे हैं। बीते 18 अक्टूबर को सोने और चांदी ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया था। उस समय सोना 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के पार चली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उस रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो फिलहाल सोना करीब 8 हजार रुपये और चांदी लगभग 12 हजार रुपये सस्ती मिल रही है, जो निवेशकों के लिए अभी भी खरीदारी का एक मौका हो सकता है।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कीमतों में इस अचानक आई तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण देश में शुरू हुआ शादियों का सीजन है। त्योहारी सीजन के बाद सोने-चांदी के दाम थोड़े गिरे थे, जिससे उम्मीद जगी थी कि लोग पुराने गहनों को बदलने के बजाय नए जेवरों की खरीदारी करेंगे।

इसी मांग के चलते बाजारों में रौनक लौटी है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय कारण भी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों पर फैसला लिया जाना है। बाजार में चर्चा है कि रेट कटौती की उम्मीद कम है, जिसका सीधा असर डॉलर पर पड़ सकता है। डॉलर में कमजोरी आने की आशंका के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे इनकी कीमतों को समर्थन मिल रहा है।