बिलासपुर..खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए खूंटाघाट जलाशय के गेट 3 अगस्त को खोले जाएंगे। यह निर्णय कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया। गेट खुलने के साथ ही बाई तट मुख्य नहर से 100 क्यूसेक और दाई तट मुख्य नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे खेती-किसानी के कामों में तेजी आएगी।

बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता मधु चंद्रा ने जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव की स्थिति और सिंचाई की संभावनाओं की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि खारंग जलाशय में 106.76% जलभराव है lअरपा भैंसाझार में 20.06%,घोंघा जलाशय में 101.89%,खारंग संसाधन के 50 लघु जलाशयों में 81.63%,कोटा संभाग के 36 जलाशयों में 91.33% जल है l इसके अलावा पेण्ड्रा संभाग के 17 जलाशयों में 83.87% जल भराव है।इन जलाशयों से जिले में 1,25,181 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर अग्रवाल ने ग्रामीणों और किसानों को जल संरक्षण व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों बांधों और जलाशयों के पास बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में खाद-बीज की स्थिति, भंडारण, वितरण और फसलों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्री राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष दुबे, अरपा भैंसाझार परियोजना के कार्यपालन अभियंता श्री डी. जायसवाल, कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी.डी. हथेश्वर तथा सिंचाई विभाग के एसडीओ व सब इंजीनियर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.