सक्ती..रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सक्ती जिले से सामने आई है। यहां महज 5 रुपये के गुटखे के लिए हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लखन माली अपनी पत्नी और मां तिहारिन बाई के साथ रहता था। 14 जून की रात खाना खाने के बाद उसने अपनी मां से विमल गुटखा खरीदने के लिए 5 रुपये मांगे। मां ने पैसे नहीं होने की बात कही, जिससे वह भड़क उठा।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
बिलासपुर..स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पांच दिनों तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। हर घर तिरंगा एवं वंदे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुटखे के 5 रुपये पर फूटा गुस्सा

बताया जा रहा है कि पैसे नहीं मिलने पर मां-बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पास में पड़े पत्थर से उनकी ओर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से तिहारिन बाई लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

ये खबर भी पढ़ें…
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- नई दिल्ली। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से वेतन एवं पेंशन में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई डोर

घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने घायल सास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
रायपुर (मनीष जायसवाल ) । राजनीति में जो दिखाई देता है, कहानी अक्सर उससे कुछ आगे की होती है। सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में कबूला अपराध

घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लखन माली को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुटखे के पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।