रायपुर। 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में मेरिट में आए विद्यार्थियों को रायपुर में आयोजित होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालक में छत्तीसगढ़ के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।

पत्र में कहा गया है कि 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में मेरिट में  आए विद्यार्थियों को 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाला आईपीएल मैच दिखाया जाएगा। इस सिलसिले में निर्देशित किया गया है की मेरिट में आए सभी विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई को एससी ईआरटी रायपुर में सुबह 10 बजे पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। यह काम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.