Teacher News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के प्रभारी डीईओ डॉ अजय कौशिक ने अटैचमेंट को खत्म् करते हुए शिक्षा विभाग के बाबू, भृत्य व शिक्षकों को अपने मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में जॉइन करने का आदेश दिया है।

जॉइन करने के साथ ही वीएसके ऐप के जरिए अटेंडेंस लगाना भी अनिवार्य है। रिलीव होने के बाद जॉइन ना करने पर सर्विस ब्रे की सजा मिलेगी।

सहायक संचालक व प्रभारी डीईओ डॉ अजय कौशिक ने जारी आदेश में लिखा है, मंत्री छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समीक्षा बैठक 23 जून 2026 में दिये गये निर्देश एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, 25 जून 2026 एवं 15 जून 2026 के द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में संलग्न कर्मचारियो, शिक्षकों को तत्काल उनकी मूल पदस्थापना संस्था हेतु कार्यमुक्त करने एवं समय सीमा में आदेश का पालन नहीं करने वाले अधिकारी,कर्मचारी का सेवा हरण (Break in service) किये जाने का निर्देश दिये गये है।

उपरोक्त निर्देश के परिपालन में विभिन्न कार्यालयों में संलग्न कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त किया जाता है।