बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने बिलासपुर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर गुरुवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक मौसम विभाग से मिली जानकारी मिली है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव एवं अतिवर्षा की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाइयां एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए 29 अक्टूबर गुरुवार को बिलासपुर जिले के समस्त शैक्षिक संस्थानों शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।