School close।रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कर्ई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार कबीरधाम, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अलावे कई अन्य जिलों में भी छुट्टी का आदेश दिया गया है।

बारिश की वजह से जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन के इस फैसले से जिले के शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। खराब मौसम और आवागमन में संभावित परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।