Smriti irani in chhattisgarh।रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार को रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सादगी के साथ किया गया।

Smriti irani in chhattisgarh।स्वागत के लिए संगठन की ओर से नामित 16 पदाधिकारी और विधायक पहुंचे। इस दौरान न ढोल-ताशे बजाए गए और न ही किसी मंत्री को बुलाया गया। स्वागत के लिए प्रस्तावित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई।

Smriti irani in chhattisgarh -सादगी से रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, न ढोल-ताशे बजे, न मंत्री पहुंचे; 2 दिन बैठकों का दौर

एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं। यहां भी उनका स्वागत सादगीपूर्ण तरीके से किया गया।

बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर भाजपा कार्यालय परिसर के भीतर से पुलिस सुरक्षा हटा दी गई। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार रायपुर आगमन के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला। एक महिला कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेना चाह रही थीं।

इस दौरान स्मृति ईरानी ने स्नेहपूर्वक उनके सिर पर हाथ रखा, लेकिन सेल्फी लेने से मना कर दिया। उनके साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी रायपुर पहुंचे।

स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। इन दो दिनों में कुल 12 बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित बताया गया है। बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कामकाज और जनप्रतिनिधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

स्मृति ईरानी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह दौरा छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इन बैठकों पर रहेगी, जिनसे प्रदेश में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन की प्राथमिकताओं को लेकर संकेत मिल सकते हैं।