बिलासपुर…एक युवती को बदनाम करने के लिए उसके व्हाट्सएप खाते से छेड़छाड़ कर निजी वीडियो और एडिट किए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रशांत राज ग्राम खैरा, थाना रतनपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उसका पूर्व परिचित है। दोनों के निजी पलों के वीडियो और तस्वीरें आरोपी के पास पहले से मौजूद थीं। आरोप है कि संबंध खराब होने के बाद आरोपी ने बदनाम करने की नीयत से पीड़िता के व्हाट्सएप खाते से छेड़छाड़ की और उसके ही व्हाट्सएप स्टेटस पर निजी वीडियो एवं एडिट किए गए फोटो अपलोड कर दिए, जिससे वे अन्य लोगों तक पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान आरोपी का पता ग्राम खैरा में चलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 एवं 351(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(E) और 67(A) के तहत कार्रवाई की गई। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.