Special train।रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएगी। इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे ने बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01913/01914) चलाने का फैसला किया है।

Special train।गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होगी और 31 अगस्त की सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 31 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। विशेष ट्रेनों का संचालन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए किया जाएगा।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल 29 अगस्त को शाम 6.35 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02155/02156 भोपाल-रीवा स्पेशल 25-26 अगस्त और गाड़ी संख्या 02189/02190 भोपाल-रीवा स्पेशल 26-27 अगस्त को शुरू हो गई है।

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच भी स्पेशल ट्रेन।Special train

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल जबलपुर से 29 अगस्त को रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर स्पेशल 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

खजुराहो – हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01913 खजुराहो – हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन खजुराहो से दोपहर में 03:15 बजे 28 और 30 अगस्त को चलेगी। ​छतरपुर, ​टीकमगढ़,​ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, ​आगरा कैंट और ​मथुरा जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे ​हजरत निजामुद्दीन पहुंचेंगी।

​गाड़ी संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो विशेष ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 05:20 बजे 27, 29 और 31 अगस्त को प्रस्थान करेगी। मथुरा जंक्शन,​आगरा कैंट,​ग्वालियर, ​वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ​ललितपुर, ​टीकमगढ़ और ​छतरपुर से होते हुए खजुराहो दोपहर 03:30 बजे पहुंचेगी।

सितंबर से हापा-नाहरलगुन स्पेशल नियमित,  MP के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

  • भोपाल मंडल से गुजरने वाली हापा (गुजरात)-नाहरलागुन(अरुणाचल प्रदेश) साप्ताहिक विशेष ट्रेन सितंबर से नियमित हो जाएगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल का नियमित परिचालन गाड़ी संख्या 19525/19526 हापा-नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।
  • हापा से नियमित सेवा 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार और नाहरलागुन से वापसी सेवा 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार शुरू होगी। गाड़ी संख्या 19525 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस हापा से बुधवार को रात 12:40 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस 26 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 09:40 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 00:15 बजे हापा पहुंचेगी।
  • ट्रेन राजकोट, अहमदाबाद, रतलाम, उज्जैन, ब्यावरा-राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया और हारमती सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।