CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य भर में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इस दौरान मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं दूसरी ओर, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान घटकर 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे वहां हल्की ठंडक महसूस की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
हायर सेकेंडरी स्कूलों को जारी करीब 64 लाख रुपये की राशि के उपयोग में गड़बड़ी का मामला
हायर सेकेंडरी स्कूलों को जारी करीब 64 लाख रुपये की राशि के उपयोग में गड़बड़ी का मामला
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सुरजपुर जिले के शिक्षा विभाग में एक बड़ा स्कैम सामने आया है। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। सबसे ज्यादा असर भैरमगढ़ में दिखा जहाँ 5 सेमी बारिश हुई, वहीं गंगालूर में 4 सेमी पानी बरसा। इसके अलावा दुर्ग, रतनपुर, बेलगहना, बिहारपुर और पेंड्रा रोड जैसे इलाकों में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई। बीजापुर, चारामा, दरभा, चंद्रपुर और पुसौर समेत कई अन्य तहसीलों में भी 2 सेमी तक की मध्यम बारिश देखने को मिली है।

मौसम में इस बदलाव और बारिश की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना एक मजबूत लो-प्रेशर (कम दबाव का क्षेत्र) सिस्टम है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, सरकार ने गठित की समिति, कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी होगी अधिसूचना…
CG: दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, सरकार ने गठित की समिति, कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी होगी अधिसूचना…
CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिजनों को बड़ी राहत देने की दिशा में अहम निर्णय लिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सिस्टम फिलहाल पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों के भीतर गहरे डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 23 सितंबर की सुबह तक यह सिस्टम उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के करीब पहुंचेगा, जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने आज यानी 22 सितंबर को राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में  दशहरा-दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग, भाई दूज पर भी अवकाश नहीं
स्कूलों में  दशहरा-दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग, भाई दूज पर भी अवकाश नहीं
जगदलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज वज्रपात (बिजली गिरने) और भारी बारिश की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे आम जीवन प्रभावित हो सकता है।

मिली जानकारी मुताबिक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के कारण 22 सितंबर से ही स्थिति बदलने लगेगी। विशेष रूप से 24 सितंबर को बस्तर संभाग के जिलों में भीषण से अति भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) होने के आसार हैं। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने बस्तर और आसपास के दक्षिणी जिलों के निवासियों को सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।