बिलासपुर… झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे “आधा-अधूरा न्याय” बताते हुए साजिश के पहलू की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 23 मई 2013 को झीरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या हुई थी, लेकिन इतने बड़े नरसंहार के पीछे की पूरी साजिश अब भी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एनआईए की जांच शुरू से ही राजनीतिक साजिश के पहलू से दूर रही। उनका सवाल है कि जब एनआईए ने शुरुआत में गणपति और रमन्ना जैसे बड़े नक्सली नेताओं के नाम एफआईआर में शामिल किए थे, तो बाद में उनका नाम चार्जशीट से क्यों हटाया गया? 21 मार्च 2014 को गणपति और रमन्ना समेत 26 फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद बाद की कार्रवाई में इन नामों का क्या हुआ, इसका जवाब भी सामने आना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरभट्ठी में गांजे का कारोबार बेनकाब, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी बरामद
चोरभट्ठी में गांजे का कारोबार बेनकाब, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी बरामद
बिलासपुर.. चोरभट्ठी गांव में गांजा बेचने की सूचना पर सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरेंडर नक्सलियों से पूछताछ पर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि झीरम कांड में शामिल या इससे जुड़े कई इनामी नक्सलियों ने बाद में आत्मसमर्पण किया। इनमें 25 लाख के इनामी चैत्रू उर्फ श्याम दादा, 20 लाख की इनामी निर्मला उर्फ सुमित्रा समेत अन्य नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पूछा कि इनसे झीरम की साजिश को लेकर एनआईए ने कब पूछताछ की और उनके बयान जांच का हिस्सा क्यों नहीं बने।

कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि झीरम हमले में घायल और जीवित बचे प्रत्यक्षदर्शियों से एनआईए ने कितनी पूछताछ की। घटना के बाद शहीदों और घायलों के दस्तावेज, पर्स और फाइलें लंबे समय तक बरामदगी की प्रतीक्षा में रहीं, फिर भी जांच की दिशा को लेकर कई सवाल बने रहे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने भी जांच को आगे बढ़ाने में गंभीरता नहीं दिखाई और भाजपा झीरम का पूरा सच सामने नहीं आने देना चाहती।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए डांस का वीडियो बनाकर दबंगई दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान है, लेकिन झीरम की साजिश का सच सामने आना अभी बाकी है। उन्होंने सरकार से राजनीतिक साजिश, सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक और घटना से जुड़े बड़े नक्सली नेताओं की भूमिका की नए सिरे से जांच की मांग की।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, सुभाष सिंह ठाकुर, गौरव इरी समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन की रात बवाल… तीन चरण में 29 गिरफ्तारी! आज पांच आरोपियों का सड़क पर जुलूस, अब रामसिंह की बारी
रक्षाबंधन की रात बवाल… तीन चरण में 29 गिरफ्तारी! आज पांच आरोपियों का सड़क पर जुलूस, अब रामसिंह की बारी
बिलासपुर..रक्षाबंधन की रात दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गुटों के टकराव और पथराव में बदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.