बिलासपुर…शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया। दूसरी ओर एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूमता मिला। जिले में शुक्रवार को सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शराब के पैसे मांगे, नहीं मिले तो चापड़ से हमला

ये खबर भी पढ़ें…
रील में चाकू की दहशत, गलियों में नशे का अड्डा; पुलिस ने 10 पर कसा शिकंजा
रील में चाकू की दहशत, गलियों में नशे का अड्डा; पुलिस ने 10 पर कसा शिकंजा
बिलासपुर...सोशल मीडिया पर चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने से लेकर सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी तक, पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिटी कोतवाली क्षेत्र के कोरोना चौक सदर बाजार के पास 14 सितंबर की शाम शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक सत्यम यादव , पिता राजू यादव, निवासी गोंडपारा रमचंदन बाड़ा ने राजेन्द्र रजक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए लोहे के चापड़ से राजेन्द्र के सिर और हाथ पर वार कर दिया।

घटना की रिपोर्ट उनके बेटे आदित्य रजक ने थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 520/26 दर्ज कर धारा 296, 119(1), 118(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सूना मकान देख तोड़ डाला ताला, चोरी का माल खपाया; चोर समेत तीन खरीदार गिरफ्तार
सूना मकान देख तोड़ डाला ताला, चोरी का माल खपाया; चोर समेत तीन खरीदार गिरफ्तार
बिलासपुर...घर सूना मिला तो छत के रास्ते अंदर घुसकर कमरों और अलमारी के ताले तोड़ डाले। नकदी से लेकर चांदी-कांसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी सत्यम यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है। निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का चापड़ जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

चाकू लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
बिलासपुर। शहर के खपरगंज चौक में पिछले 57 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी सामाजिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर कोटा के डोंगरिपारा इलाके में धारदार चाकू लेकर घूमना मोहम्मद जुम्मन, पिता मोहम्मद बरकत को भारी पड़ गया। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने डोंगरिपारा में दबिश देकर जुम्मन को पकड़ लिया।

तलाशी में उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू मिला। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर तथा आरक्षक धर्मेंद्र साहू और संजय श्याम की भूमिका रही।