बिलासपुर…शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिले तो पहले गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, फिर कार और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दयालबंद निवासी 21 वर्षीय प्रियांशु पानीकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जूना बिलासपुर निवासी मुकेश कुमार देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी महेन्द्रा थार क्रमांक सीजी 10 बीपी 7770 को दयालबंद में दोस्त सौरभ पानीकर के कार्यालय के सामने खड़ा किया था। 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे प्रियांशु पानीकर नशे की हालत में वहां पहुंचा और पार्किंग के पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वाहन जला देने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
खपरगंज गणेशोत्सव में प्रेम और सद्भाव की मिसाल,57 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हिंदू-मुस्लिम समाज की साझा भागीदारी
बिलासपुर। शहर के खपरगंज चौक में पिछले 57 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी सामाजिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगली सुबह मुकेश को पता चला कि उसकी थार के साथ पैशन मोटरसाइकिल सीजी 11 एमबी 7981 में भी तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई है। शिकायत में इस वारदात को प्रियांशु पानीकर और उसके नाबालिग साथी द्वारा मिलकर अंजाम देने की बात कही गई है।

मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर बीएनएस की धारा 296, 119(1), 351(3), 326(च), 324(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने प्रियांशु पानीकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.